Kacche Aam ki Chatni Kaise Banate Hain
Anchal Maurya
हरे आम और पुदीने की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट खट्टी और तीखी चटनी है जो कई प्रकार के भारतीय व्यंजनों जैसे कबाब, समोसा, पकौड़ा का स्वाद बढ़ा देते हैं। चटनी को ताज़े हरे आम, पुदीने के पत्ते और अन्य मसालों के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक अनोखा स्वाद देता है जो मीठा और खट्टा दोनों होता है।
Prep Time 10 minutes mins
Cook Time 5 minutes mins
Total Time 15 minutes mins
Course Side Dish
Cuisine Indian
- 1 Cup छिले और कटे हुए हरे आम
- 1 Cup ताज़े पुदीने के पत्ते
- 2-3 Number हरी मिर्च
- 1 Tsp जीरा
- 2-3 number लहसुन की कलियां {वैकल्पिक}
- 1 Tsp नमक
- 1 Tbsp नींबू का रस {वैकल्पिक}
- पानी आवश्यकता अनुसार
सबसे पहले हरे आम और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। आमों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ।
हरी मिर्च को काट लें।
एक ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में, कटे हुए आम, पुदीने के पत्ते, लहसुन की कलियां , हरी मिर्च, जीरा, डालें।
सभी सामग्री को ब्लेंड करें जब तक कि आपस में अच्छे से मिक्स ना हो जाए।
चटनी को चैक करें, अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी हो तो और पानी डालकर फिर से पीस लें।
अब चटनी में अपनी पसंद के अनुसार नमक मिला लें।
चटनी को एक सर्विंग बाउल में डालें और परोसने से पहले थोड़ी देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे
चटनी ठंडी होने पर गरमा गरम स्नैक्स के साथ सर्व करें।
- अच्छे स्वाद के लिए हमेशा ताजे हरे आम का प्रयोग करें।
- हमेशा चटनी के बेहतरीन स्वाद और रंग के लिए हरे पुदीने के पत्ते का प्रयोग करें, यदि ताजे
- पुदीने के पत्ते उपलब्ध नहीं है तो सूखे पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तीखापन के लिए अपनी पसंद के अनुसार हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
Keyword aam ki chatni, aam ki chatni kaise banate hain, aam ki chatni kaise banti hai, aam pudina ki chutney, chatni banane ka tarika, chatni ki recipe, kacche aam ki chatni kaise banate hain, kacche aam ki chatni kaise banti hai, kacha aam chatni, kache aam ki chatni, kachy aam ki chatni, mango chutney, meethi chatni kaise banaen, nariyal ki chatni banane ka tarika